एक महीने इलाज के बाद बीकानेर लौटे भाजपा पार्षद विजय सिंह

एक महीने इलाज के बाद बीकानेर लौटे भाजपा पार्षद विजय सिंह
एक महीने इलाज के बाद बीकानेर लौटे भाजपा पार्षद विजय सिंह

एक महीने इलाज के बाद बीकानेर लौटे भाजपा पार्षद विजय सिंह

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 10 जून 2023 :

स्थानीय भाजपा पार्षद विजय सिंह पूरे एक महीने जयपुर में इलाज के बाद सकुशल बीकानेर लौटे। उनका इलाज जयपुर के महात्मा गाँधी अस्पताल में हुआ। इस दौरान उनके चार बड़े ऑपरेशन हुए। सूचना के अनुसार भाजपा पार्षद 9 मई को महंगाई राहत कैंप के दौरान सफाई कार्य हेतु पहुंचे थे जहां बिन्नाणी कॉलेज के पास जैसीबी पिलर से टकराई। नीचे खडे पार्षद विजयसिंह पर पूरा मलबा आ गिरा।

इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद बीकानेर के किसी भी नेता से किसी भी प्रकार का कोई भी सहयोग उनको नही मिला। जबकि पार्षद की यह दशा अपने ही वार्ड मे महंगाई राहत कैंप के लिए जनता का कार्य करवाने के दौरान हुई थी।

पार्षद विजय सिंह को नया जीवन-दान प्रदान करने मे महात्मा गांधी अस्पताल के ट्रस्ट एवं प्रशासन के साथ ही वहां के प्रख्यात डॉक्टर पकंज गुप्ता, डॉ. संदीप यादव, डॉ. जी.एस. कालरा, डॉ. बुद्धिप्रकाश, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. गोविन्द गर्ग, डॉ. अंकित गोयल, डॉ. शेफाली जोशी, डॉ. सुप्रिया, डॉ. नीलाञ्जना आदि का पूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।


बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here