अरब सागर से उठा बिपरजॉय चक्रवात,8 राज्यों में अलर्ट,इसी ने रोका मानसून का रास्ता

अरब सागर से उठा बिपरजॉय चक्रवात,8 राज्यों में अलर्ट,इसी ने रोका मानसून का रास्ता
अरब सागर से उठा बिपरजॉय चक्रवात,8 राज्यों में अलर्ट,इसी ने रोका मानसून का रास्ता

अरब सागर से उठा बिपरजॉय चक्रवात,8 राज्यों में अलर्ट,इसी ने रोका मानसून का रास्ता

ivillagenetwor न्यूज़  बीकानेर। 08 जून 2023 :आपने देखा होगा केरल में आमतौर पर 1 जून को मानसून दस्तक दे जाता है इस बार मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून केरल आने का अनुमान लगाया था लेकिन अरब सागर में बना बी पर जॉय चक्रवात तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है जिससे भारत के 8 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह ईस्ट-सेंट्रल और इससे सटे साउथ-ईस्ट अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। 24 घंटे बाद ही ये चक्रवात में तब्दील हो गया। अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम बिपरजॉय रखा गया है, जिसका नाम बांग्लादेश ने दिया है।

इस चक्रवात से लक्ष्यदीप ,कर्नाटक ,गोवा ,महाराष्ट्र ,तमिलनाडु ,गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ कई सीमावर्ती इलाकों में अगले 5 दिन तक भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी कर दी गई है

चक्रवात में केरल में मानसून का रास्ता रोका

मानसून की उत्तरी सीमा बीते 4 दिनों से एक ही स्थान पर अटकी है। अरब सागर में जो बादल पश्चिमी हवा के साथ केरल की ओर बहुत धीमी गति से बढ़ रहे थे, वे अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन की ओर खिंच गए हैं। ये बादल केरल की ओर कम हो गए हैं। इसी वजह से मानसून के आने में देरी हो रही है।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि केरल में मानसून 8 या 9 जून को पहुंच सकता है। इससे पहले स्काईमेट ने केरल में 7 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here