बीकानेर:अब इस हाइवे पर भी 4 सितंबर से लगेगा टोल ,ओवरलोड वाहनों का प्रवेश वार्जित।
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 02 सितंबर 2023 :अब एक ओर हाइवे पर जल्द ही टोल व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इस हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स देकर ही आगे जाना होगा। दरअसल, कुछ समय पहले तैयार हुई भारतमाला हाइवे पर टोल टैक्स व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसके बाद यहां आने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। जानकारी के अनुसार भारतमाला हाईवे पर 4 सितंबर सुबह 8 बजे से टोल टैक्स शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इस हाइवे पर ओवर लोड वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जानकारों की माने तो ओवरलोड आने वाले वाहनों को सामान अधिक होने पर उसको कम करने के बाद ही एंट्री दी जाएगी।