Bikaner हरियालो राजस्थान अभियान : एक लाख पौधों का करेंगे वितरण

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 22 जून 2023 :पारीक चौक स्थित भागवत बासा भवन में 9 दिवसीय गुप्त नवरात्र अनुष्ठान बुधवार को भी जारी रहा। बालसंत छैल बिहारी और संत मनु की ओर से पर्यावरण शुद्धिकरण हितार्थ नवरात्र हवन यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है। बालसंत की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधवितरण किया जाता है। एक लाख पौधावितरण अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं
बीकानेर.जीव रक्षक गौ सेवा समिति ने शहर नथानिया गोचर भूमि में गायों के विचरण के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है। जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गोचर भूमि के चारो ओर दीवार व खाई बना दी गई है। गायों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं दिया गया है। गौवंश गोचर से बाहर नहीं आ सकता व बाहर से अंदर नहीं जा सकता है। ज्ञापन में गोचर भूमि में चल रही कमियों की ओर कलक्टर का ध्यान आकृष्ट किया गया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews