बीकानेर: नकली किन्नरों से सावधान! असली ने नकली किन्नरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले
ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 19 अक्टूबर 2023 :जिसका काम उसी को साजै। किंतु जब सरल विधि से घी निकलता तो ऊंगली को टेढ़ी क्यों की जाएं। बीकानेर में दीपावली त्योहार को लेकर नकली किन्नरों की बाढ़ सी आ गई है। बीकानेर में असली किन्नरों ने मिलकर नकली किन्नरों को पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसी के साथ ही इन्होंने लोगों से नकली किन्नरों से सावधान होने की अपील की है।
किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई के मुताबिक दीपावली त्योहार पर उनकी टोली बाजार में मांग रही थी। इसी दौरान कुछ नकली किन्नर बाजार में मांगते हुए नजर आए। जिनको पकडक़र पुलिस के हवाले किया गया है। इसी के साथ बताया कि इन दिनों बाजार में नकली किन्नर घूम रहे है। जो किसी के बच्चों को उठाकर परिजनों से मांग कर रहे है। उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसे नकली किन्नरों से सावधान रहने की जरूरत है।