बेनीवाल के आगे झुका प्रशासन,मांगें मानी, गुरुवार से दिखेगा एक्शन,दर्ज होंगी एफआईआर

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 15 जून 2023 :देर शाम से बीकानेर कलेक्टे्रट पर जारी धरना समाप्त हो गया है। दरअसल कोलायत से विभिन्न मांगो को लेकर नागोर सांसद हनुमान बेनीवाल बीकानेर पहुंचे थे। जहां पर उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। जिससे गुस्साएं बेनीवाल ने कलेक्टे्रट परिसर में ही मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए।
जिसके बााद प्रशासन की और संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन और आईजी बीकानेर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हनुमान बेनीवाल,नारायण बेनीवाल,पुखराज गर्ग,विजयपाल बेनीवाल,विवेक माचरा,दानाराम घिंटाला सहित अनेक नेताओं की मौजूदगी में वार्ता शुरू हुई। पहले दौर की वार्ता में बेनीवाल खुद शामिल नहीं हुए बल्कि अपने प्रतिनिधियों को भेजा लेकिन सहमति नहीं बनने पर खुद बेनीवाल दूसरे दौर की वार्ता में शामिल हुए।
जिसके बाद करीब 25 मांगो में से 15 मांगे जो स्थानीय प्रशासन के स्तर की थी। उन पर सहमति बन गई और जल्द ही इन मांगो पर अमल शुरू हो जाएगा। वहीं 10 ऐसी मांगे थी जो कि राज्य स्तर की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी वार्ता में सांसद बेनीवाल द्वारा उठाई गई विभिन्न मांागो में जो हमारे स्तर की थी। उन पर लगातार कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अन्य मांगे जिन पर राज्य सरकार ही निर्णय कर सकती है। वो सरकार को भेज दी जाएगी।
वहीं हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारी मुख्य मांगे राज्य सरकार और कोलायत से जुड़ी हुई थी। जिनमें अवैध जिसम खनन,रॉयल्टी,फर्जी तरीके से लगे नाके,बीकानेर के एक थानाधिकारी सहित अनेक मांगो पर सहमति बनी है। जिस पर जिला प्रशासन कल से कार्रवाई शुरू करेगा साथ ही फर्जी तरीके से काटी गई पर्चियो पर मुकदमें दर्ज किए जाएगा।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें .
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://chat.whatsapp.com/DnYe03eTqwNLJWP6FI7iYv
*आज ही जुड़े हमारे यूट्यूब चैनल से,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जुड़े हमारे साथ*
https://youtube.com/@ivillagenetworknews